फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क बीमा करेगी राज्य सरकार: डा. धन सिंह

छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क बीमा करेगी राज्य सरकार: डा. धन सिंह

Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क बीमा करेगी राज्य सरकार: डा. धन सिंह
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर डिग्री कालेज में सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन भवन और महाविद्यालय के पठन-पाठन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्र-छात्राओं का निशुल्क बीमा करेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महाविद्यालय में पठन-पाठन से संबंधित समस्याओं के बाबत चर्चा की।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में पहुंचकर उच्च शिक्षा मंत्री ने वाल ऑफ हीरोज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव रतन के साथ पूरे भवन का निरीक्षण कर महाविद्यालय में संचालित दो राज्य पोषित निर्माण योजनाओं की समीक्षा की। बताया कि विज्ञान भवन के लिए अवशेष राशि 141.77 लाख रुपये का आदेश किया जा चुका है और कला भवन के लिए शीघ्र ही अवशेष राशि 74.96 लाख रुपये अवमुक्त कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर पठन-पाठन में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष कमला बिष्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय में फर्नीचर और लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी का निवारण करने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्रों की 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति, शिक्षकों के शिक्षण कार्य, पुस्तक दान अभियान, एजूकेशन लोन, छात्रों के नि:शुल्क बीमा, मेधावी छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप देने आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री पं. राजेंद्र अण्थ्वाल, ऐश्वर्य राज व गौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed