फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   76 percent voting took place in Satpuli Nagar Panchayat

Kotdwar News: सतपुली नगर पंचायत में हुआ 76 फीसदी मतदान

Thu, 23 Jan 2025 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
76 percent voting took place in Satpuli Nagar Panchayat

विज्ञापन
सतपुली। चार वार्डों वाली नगर पंचायत सतपुली में 76 फीसदी मतदान हुआ। कुल 2767 मतदाताओं में से 2031 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत सतपुली के अध्यक्ष पद के रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि वार्ड एक विकास मोहल्ला वार्ड में 639 में से 462 (72.3 फीसदी), वार्ड दो संतपाल अस्पताल में 1218 में से 872 (71.76 फीसदी), वार्ड तीन बस अड्डा में 596 में से 445 (74.66 फीसदी) एवं वार्ड चार सतपुली मल्ली में 314 में से 252 (80.25 फीसदी) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड नंबर 2 संत पॉल अस्पताल वार्ड में देर शाम 6:55 बजे तक मतदान हुआ। नगर पंचायत के चारों वार्डों में 1296 में से 981 महिला मतदाताओं, 1470 पुरुष मतदाताओं में से 1049 मतदाताओं और एक अन्य मतदाता (थर्ड जेंडर) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 8 से 10 बजे तक 10.29 फीसदी, 12 बजे तक 25.1 फीसदी, 2 बजे तक 41.56 प्रतिशत, 4 बजे तक 60.35 प्रतिशत, छह बजे तक 68.23 फीसदी मतदान हुआ, जो बाद में मतदान की समाप्ति पर 76 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed