{"_id":"5cb74cc1bdec2213f10df589","slug":"71555516609-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल तिलधार में एक वर्ष से नहीं है गणित शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल तिलधार में एक वर्ष से नहीं है गणित शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलधारखाल में विगत एक वर्ष से सहायक अध्यापक गणित का पद रिक्त होने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक जून 2018 में विद्यालय में नियुक्त सहायक अध्यापक गणित का तबादला हो गया था, उसके बाद से विद्यालय में गणित के शिक्षक का पद रिक्त चल रहा है।
राजकीय हाईस्कूल तिलधारखाल में नजदीकी गांव पंबा, पनियाली, टोला, कुलेथा, गहलीखेत, गणेशपुर, पोखरी, खरदूनी, तूनखाल, भड़ेत आदि गांवो के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। ग्राम पंचायत पंबा के प्रधान राजपाल सिंह राणा, ग्राम प्रधान पोखरी यशपाल सिंह, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष बलदेव भारती, ममता देवी, संगीता देवी, शांता देवी, उत्तम सिंह, युद्धवीर सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह का कहना है कि विद्यालय में गणित का शिक्षक नहीं होने से उनके बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। मजबूरन उन्हें अपने बच्चों को दूसरे विद्यालयों में भेजना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन विद्यालय में गणित के शिक्षक की तैनाती नहीं हुई। गणित का शिक्षक नहीं होने से बोर्ड परीक्षाओं में भी इसका असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने विद्यालय में शीघ्र गणित के शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।
उधर, उप शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर शैलेंद्र अमोली ने बताया कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया है। गणित के शिक्षक की व्यवस्था होते ही उसे विद्यालय में तैनात कर दिया जाएगा।