फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 26 Feb 2019 11:02 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
student - फोटो : amarujala
किशनपुर। भाबर के एनएम माडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने भाबर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर शहीदों के आश्रितों के लिए सहायता राशि जमा की। स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने करीब 11 हजार की धनराशि जमा की।
विज्ञापन

झंडीचौड़ पूर्वी स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति मिश्रा ने बताया कि छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने झंडीचौड़ पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, उमरावपुर, किशनपुर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर सैनिकों के आश्रितों के लिए करीब 11 हजार रुपये की सहायता राशि जमा की। प्रधानाचार्य ने कहा कि जमा की गई राशि सैनिक कल्याण कोष में जमा की जाएगी। रैली में बच्चों ने भारत माता के जयकारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर कल्पना मेहता, राजपाल सिंह, सपना रमोला, अंजलि कंडारी, निकिता शाह, संतोषी नेगी, हेमप्रभा, मीना देवी, देवेश्वरी देवी, मनीषा रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed