{"_id":"5b6dc5234f1c1ba61f8b7ffa","slug":"71533920547-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में सुविधाएं न होने पर बिफरे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में सुविधाएं न होने पर बिफरे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर बेस अस्पताल की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने बेस अस्पताल में मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को बेस चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने निर्माणाधीन आवासीय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार के बेस अस्पताल की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों और दवाइयों की कमी से मरीज परेशान हैं। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में उनके प्रयास से अस्पताल में डायलिसिस, कार्डिक यूनिट और बर्न यूनिट की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने पूर्व सरकार के निर्णयों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती करने, दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही हास्पिटल में डायलिसिस, कार्डिक तथा बर्न यूनिट की स्थापना करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति, अनिल चौधरी, शुभम नेगी, दिव्यांश रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, नरेश कोटनाला व पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अमन रावत मौजूद थे।
फोटो