फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डाडामंडी में आग लगने से दो मंजिला भवन और चार दुकानें जलकर खाक

डाडामंडी में आग लगने से दो मंजिला भवन और चार दुकानें जलकर खाक

Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डाडामंडी में आग लगने से दो मंजिला भवन और चार दुकानें जलकर खाक
दुगड्डा। द्वारीखाल ब्लाक के डाडामंडी बाजार में बृहस्पतिवार रात को हुए अग्निकांड में चार घरों वाला दोमंजिला मकान और चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने से लाखों का सामान जला है। स्थानीय लोगों ने इन घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पट्टी सीला पांच के राजस्व उपनिरीक्षक शिव दत्त नौटियाल ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े बारह बजे की है। डाडामंडी बाजार में एक दो मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने इसकी सूचना कोटद्वार अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग की चपेट में आए आवासीय भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग को फैलने से रोकने के लिए एक घर को तोड़ना पड़ा। चारों मकानों में रह रहे लोग बेघरबार हो गए।
विज्ञापन

अग्निकांड में ग्राम भेल्डा बड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार चौधरी पुत्र बलदेव सिंह का दो मंजिला भवन, ग्राम तुनखेत निवासी मनमोहन देवरानी पुत्र स्व. चंडी प्रसाद देवरानी, डाडामंडी निवासी सुखपाल सिंह पुत्र दरबान सिंह का दो मंजिला और हेमंत सिंह पुत्र मोहन सिंह का दो मंजिला भवन जलकर खाक हो गया। सुखपाल सिंह के किराएदार नफीस अहमद, गन बहादुर और प्रेम सिंह का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। किराएदार गन बहादुर ने बताया कि अग्निकांड में उनका पूरा घर का सामान ही नहीं, बल्कि पासपोर्ट और नकदी भी जल गए। पीड़ितों ने जहां शार्ट सर्किट से आग फैलने की बात कही है, वहीं ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह समेत कई ग्रामीणों ने अग्निकांड की जांच की मांग की है। राजस्व उपनिरीक्षक शिव दत्त नौटियाल ने बताया कि उन्हें पट्टी लंगूर तल्ला के पटवारी विक्रम सिंह राणा ने आग लगने की सूचना दी। घटनास्थल का मौका मुआयना कर रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। पीड़ित परिवारों की ओर से उन्हें आग लगने के कारण और नुकसान के बारे में कोई तहरीर और सूचना शुक्रवार शाम तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed