{"_id":"5ad77cd74f1c1b6d098b51ff","slug":"71524071639-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बनाने के लिए चलेगा सीएम को पोस्टकार्ड भेजो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बनाने के लिए चलेगा सीएम को पोस्टकार्ड भेजो अभियान
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम हटाओ, कोटद्वार को जिला बनाओ की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का बुधवार को 18वें दिन भी कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को चुनावी वायदा याद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाया जाएगा।
बुधवार को कोटद्वार तहसील में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से कोटद्वार को जिला बनाने का वायदा किया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसके बदले ग्राम पंचायतों पर नगर निगम थोप दिया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कहा कि नगर निगम बनने से गांवों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की निशंक सरकार में चार जिलों के निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन ये जिले धरातल पर नहीं उतर सके।
इस मौके पर श्रवण सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, भगवती प्रसाद कंडवाल, सुनील सेमवाल, मनोहर नेगी, दर्शन सिंह नेगी, राजकुमार गुप्ता, आकाश बडोला, यतेंद्र भट्ट, मनोज डबराल, बालम सिंह नेगी व शिशुपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो