{"_id":"5ad23a9d4f1c1b86098b48d7","slug":"71523727005-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद हिंद फौज के जवानों के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद हिंद फौज के जवानों के परिजनों को किया सम्मानित
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आजाद हिंद फौज दिवस देशभक्ति के गीतों के साथ मनाया। इस अवसर पर आजाद सिंह फौज के जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। लोगों ने राष्ट्र के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
शनिवार को कोटद्वार व्यापार मंडल सभागार में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि आजाद हिंद फौज के जवान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन बहादुरों ने अपने प्राणों को भारत माता के लिए न्योछावर किया, उनके सपनों का भारत आज भी नहीं बन सका। सरकारें आज भी निजी स्वार्थों को आगे रखकर विकास कार्यों का नक्शा खींचती हैं। यही कारण है कि कोटद्वार क्षेत्र में देश की रक्षा में मर मिटने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों की अधिक संख्या होने के बाद भी सरकार केंद्रीय विद्यालय को लेकर लापरवाह बनी हुई है।
इस अवसर पर संगीतकार शशिभूषण अमोली ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों में देश भक्ति का जज्बा भरा। समारोह में आजाद हिंद फौज के जवानों के परिजन प्रताप सिंह रावत, दीपा देवी रावत, मदन सिंह रावत और विजया देवी को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, सीपी डोबरियाल, जीके बड़थ्वाल, बालम सिंह रावत, चंद्र सिंह राणा, प्रमोद रावत, विजय सिंह रावत, दयाल सिंह रावत, सौरभ नौडियाल, हिमांशु बेबनी, पंकज नेगी, आकाश रावत, वरुण इष्टवाल, गौरव जोशी आदि मौजूद थे।
-फोटो