{"_id":"5a3e8bac4f1c1bd0408bea05","slug":"71514048428-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। आवारा पशुओं से परेशान सुखरौ पट्टी के तीन गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को क्षेत्र से हटाने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र आवारा पशुओं पर नहीं पकड़ने पर उन्हें नजीबाबाद कांजी हाउस को भेजने की चेतावनी दी।
शनिवार को बालासौड़, हरसिंहपुर, पदमपुर और रतनपुर सुखरौ के ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बालासौड के उपप्रधान विजय ध्यानी ने नगर निगम और प्रशासन पर आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लगाने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम क्षेत्र से करीब 50-60 की संख्या में रोजाना आवारा पशु ग्रामीण क्षेत्र में घुस कर लोगों की मेहनत से उगाई गई गेहूं की फसल और सब्जी आदि को चट कर रहे हैं। ग्रामीण जानवरों को भगाने के लिए रातभर सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आवारा पशुओं को बाड़े में बंद करने की मांग की।
इस अवसर पर कैलाश भारद्वाज, मुकेश डबराल, ममता भारद्वाज, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, गोवर्द्धन प्रसाद, अनिल भारद्वाज, उम्मेद सिंह बिष्ट, कुसुम भारद्वाज, मनमोहन द्विवेदी, शुभदीप भारद्वाज आदि मौजूद थे।