{"_id":"5a32aeef4f1c1b97678c1a83","slug":"71513271023-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद रोड पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद रोड पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित कंडारी कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कंडारी कॉलोनी निवासी रमन राणा (32) पुत्र जीवन राणा को ग्राम कुंभीचौड़ निवासी आशीष ने बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे बुरी तरह से घायल हालत में कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि रमन राणा बुधवार देर शाम अपने घर में बगैर बताए कहीं चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले में उसके साथी आशीष से पूछताछ की। आशीष ने बताया कि बुधवार रात वे दोनों नजीबाबाद की ओर जा रहे थे, जहां एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से रमन बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार यह मामला यूपी के नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है। परिजनों को वहीं पर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है।