{"_id":"59e7814f4f1c1bdb538b81aa","slug":"71508344143-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी 2-2 की बराबरी पर रहा किशनपुर और गाड़ीघाट का मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी 2-2 की बराबरी पर रहा किशनपुर और गाड़ीघाट का मैच
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित शहीद मेमोरियल फुटबाल कप टूर्नामेंट बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन किशनपुर और गाड़ीघाट के बीच खेला गया मैच 2-2 की बराबरी पर रहा।
फाउंडेशन के अध्यक्ष आश्विन कुकरेती ने बताया कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच किशनपुरी और गाड़ीघाट, दूसरा इवोल्यूशन और एमबीएफसी लैंसडौन और तीसरा मैच सिद्धबली एकेडमी यंग और हल्द्वानी के बीच खेला गया। पहले मैच में किशनपुरी और गाड़ीघाट 2-2 की और इवोल्यूशन और एमबीएफसी लैंसडौन के मैच 1-1 गोल की बराबरी पर रहे। तीसरे मैच में सिद्धबली एकेडमी यंग ने हल्द्वानी की टीम को 2-1 से पराजित किया।
दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिज्जू सुंद्रियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर अमन शर्मा, त्रिलोक मेहरा, आशुतोष रावत, शिवम बजरंगी, हिमांशु आदि मौजूद थे।