{"_id":"596cef3e4f1c1bf6208b47c0","slug":"71500311358-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कैश का संकट, पैसा नहीं मिलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कैश का संकट, पैसा नहीं मिलने से लोग परेशान
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। पिछले तीन माह से नगर के बैंकों में कैश की किल्लत होने से स्थानीय लोगों सहित बाहर से आ रहे आगंतुकों को धन की किल्लत हो रही है। नगर के एटीएम मशीनें बंद पड़ी हैं। इसके कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैंकों में आ रहे कम कैश के कारण बैंक में आहरण करने के लिए आ रहे उपभोक्ताओं को बैंक 10 से 20 हजार की रकम ही दे पा रहा है। एटीएम में डाली जा रही रकम इतनी कम है कि उसे कुछ लोग ही ले पा रहे हैं। शेष लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारी सुनील अग्रवाल व सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गत तीन माह में एटीएम मशीनें 90 दिन में तीन या चार दिन ही काम कर पाई हैं। एटीएम में धन निकालने को आ रहे लोग एटीएम मशीन बंद होने के कारण परेशान हैं। शुक्रवार व शनिवार को वीकेंड मनाने के लिए यहां पहुंच रहे पर्यटकों को भी बैंक में धन की कमी से आ रही समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई पर्यटकों को इसके चलते वापस भी लौटना पड़ रहा है। इसका असर बाजार की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इसके चलते बाजार में छोटे दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई के प्रबंधक अनिल दलाल ने बताया कि आरबीआई से बैंक को बहुत ही कम धन मिल पा रहा है, जिस कारण दिक्कतें आ रही हैं। जिला सहकारिता बैंक के प्रबंधक ओपी नेगी ने बताया कि पिछले तीन माह से धन की कमी के कारण बैंक को इधर-उधर से धन जुटा कर काम चलाना पड़ रहा है।