फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   68 projects selected in MSY

एमएसवाई में 68 प्रोजेक्ट चयनित

Fri, 22 Oct 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
68 projects selected in MSY
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित साक्षात्कार में 66 प्रोजेक्टों का चयन किया गया। इसमें 3.01 करोड़ का पूंजी निवेश होगा और 168 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को बैंकों के माध्यम से सेवा, व्यवसाय और विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख और 25 लाख रुपये के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी पौड़ी ईला गिरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने अभ्यर्थियों के ऑनलाइन साक्षात्कार लिए। महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन साक्षात्कार में 250 इकाईयों की स्थापना के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त 77 आवेदनों में से 66 लाभार्थियों का चयन किया गया। इस दौरान जिला टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के आरएम अनिल डोभाल, पीएनबी के डीसीओ अरुण कुमार धस्माना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके बर्थवाल, डीसीबी कोटद्वार के उप महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed