{"_id":"5c0a9ef9bdec2241554067ae","slug":"61544199929-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता: दिलीप रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता: दिलीप रावत
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत रामीसेरा (ढौंटियाल) में शुक्रवार को विधायक महंत दिलीप रावत ने चपड़ेत-बसड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया। वन अधिनियम का पेंच फंसने के कारण उक्त मार्ग का निर्माण अभी तक संभव नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में तीव्र गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत रामीसेरा गांव में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग चपड़ेत-बसड़ा मोटर मार्ग का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार का पूरा ध्यान गुणवत्ता के साथ ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। उन्होंने सुकोली-बुचाखल मिसिंग लिंक को मिलाने और खरका बैंड से मंझोला मिसिंग लिंक को मिलाने की घोषणा भी की। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयहरीखाल धर्मेंद्र सिंह नेगी, अशोक जखमोला, सूर्यदेव शाह, सरोज रावत, मंदीप पटवाल, दीपक नेगी, बलवंत सिंह नेगी, रमेश जदली, लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, सहायक अभियंता अजीत गुसाईं व अपर सहायक अभियंता दीपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो