फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस ने किया बेहतरीन प्रदर्शन: सूर्यकांत

कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस ने किया बेहतरीन प्रदर्शन: सूर्यकांत

Mon, 26 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस ने किया बेहतरीन प्रदर्शन: सूर्यकांत
कोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि निकाय चुनाव में कमजोर होने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस ने भाजपा के बराबर प्रदर्शन किया है। उनके द्वारा प्रत्याशियों की भेजी गई रिपोर्ट के बाद चयनित किए गए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। कोटद्वार की पहली मेयर हेमलता नेगी अब निगम क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर पूर्वाग्रसित भावना के साथ कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के लिए 45 हजार करोड़ की सड़कें स्वीकृत की गई थीं, लेकिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते सभी सड़कों को निरस्त कर दिया गया है। डोईवाला सीट पर पर्चा भरने से लेकर मतगणना तक सीएम के मौजूद रहने के बावजूद उनका प्रत्याशी चुनाव हार गया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का बढ़ा वोट बैंक से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। चुनाव की समीक्षा करते हुए कमियों को दूर करने के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लोकसभा की पांचों सीटों पर विजय प्राप्त करेेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, सुनीता बिष्ट, रंजना रावत, गीता नेेगी, विपिन डोबरियाल व गुड्डू चौहान आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed