{"_id":"5be07405bdec225e696587ce","slug":"61541436421-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रेता सम्मेलन में दी जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रेता सम्मेलन में दी जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों की जानकारी
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में गुणवत्ता माह के अवसर पर एक दिवसीय विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों के साथ ही आगामी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक-बीजी-2 केके अग्रवाल, उप महाप्रबंधक-उप संविदा मो. शाहिद शामी ने किया। प्रभारी महाप्रबंधक ने विक्रेताओं को नए सुझाव देने की बात कही। केके अग्रवाल ने बीईएल में आने वाले नए कार्यों और मेक इन इंडिया के संबंध में जानकारी दी। उप प्रबंधक वित्त एवं लेखा अंशुल शर्मा ने जीएसटी और टीडीएस के नए प्रावधानों के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विक्रेताओं को मेक इन इंडिया कक्ष का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में बंगलूरू, देहरादून, कोटा, गुजरात, नोएडा, दिल्ली के अलावा स्थानीय विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष अनिल नवानी, डा. हरेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन अरविंद शुक्ला ने किया।