{"_id":"5ba7bf9d867a557f66620207","slug":"61537720221-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल बसों पर जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य: जिमिवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल बसों पर जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य: जिमिवाल
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने कहा कि निजी स्कूल बसों में अब जीपीएस और सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। साथ ही गले में पुलिस कार्ड लटकाए बिना स्कूली वाहन चलाने पर वाहन चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को कोतवाली में प्राइवेट स्कूल बसों के चालक और परिचालकों की बैठक में कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने प्राइवेट स्कूल बसों का संचालन करने वाले चालक, परिचालकों को 15 दिन के भीतर पुलिस कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्ड गले में लटकाए बिना स्कूल वाहन चलाने वाले चालक, परिचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों में जीपीएस और सीसीटीवी न लगाने पर स्कूल प्रबंधन की शिकायत चालक व परिचालक पुलिस से करें। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने चालकों व परिचालकों से यातायात नियमों का पालन करने, साल में एक बार अपना मेडिकल अनिवार्य रूप से कराने और क्षमता से अधिक बच्चों को बसों में न बिठाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बसों में लाने ले जाने के लिए बस में महिला परिचालक होना अनिवार्य है।
इस मौके पर एसएसआई राकेंद्र कठैत, रवींद्र जखमोला, मदन कुमार, विनोद सिंह, आलोक सिंह, रोशन सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, अनुज राणा, पीतांबर सिंह नेगी, अजय नेगी, वेदप्रकाश, अशोक नेगी, ज्ञान सिंह, बलवीर सिंह रौतेला व सुरेंद्र बहुखंडी समेत विभिन्न विद्यालयों के स्कूल बस चालक व परिचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो