{"_id":"5b60955a4f1c1ba03e8b4621","slug":"61533056346-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों का किया गठन
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक की भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन भी किया गया।
मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर बीरोखाल में आयोजित बैठक में बीरोंखाल के प्रभारी सोबन सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिशन-2019 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन को ग्राम और बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। इसके अलावा 2019 के चुनाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजना को आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में दर्शन सिंह रिंगोडा को विधायक प्रतिनिधि बनाने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को धन्यवाद दिया गया। बैठक में प्रकोष्ठों का गठन कर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। यशपाल ग्रोला को बीरोंखाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व मेहरबान सिंह रावत को भरोलीखाल का प्रभारी नियुक्त किया गया। दीप्ति प्रकाश को भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और चंद्र प्रकाश आर्य को महामंत्री नियुक्त किया। इंद्रपाल रावत को युवा मोर्चे का महामंत्री बनाया गया। मनमोहन रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मधु देवी, दरबान सिंह पटवाल, शिव सिंह, राजे सिंह, गोपाल रावत, चंद्रप्रकाश ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री ओमपाल बिष्ट ने किया।