फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पीडब्लूडी ने तोड़ी बवांसा तल्ला की पेयजल लाइन, ग्रामीण परेशान

पीडब्लूडी ने तोड़ी बवांसा तल्ला की पेयजल लाइन, ग्रामीण परेशान

Sun, 15 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी ने तोड़ी बवांसा तल्ला की पेयजल लाइन, ग्रामीण परेशान
बीरोंखाल। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से बवांसा गांव के लोग परेशान हैं। विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान गांव की पेयजल लाइन को पोकलेन मशीन से क्षतिग्रस्त कर दिया है। एक माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने रविवार को विभाग के ईई का घेराव कर उसे खरी खोटी सुनाई। उन्होंने शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बैजरो में लोनिवि के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल सिंह का घेराव कर पेयजल लाइन तोड़े जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि बवांसा मल्ला के गधेरे से पेयजल लाइन बिछाकर बवांसा तल्ला के ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन लोनिवि ने एक माह पूर्व ग्वीन-रसिया महादेव- बवांसा सड़क की खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन से पेयजल लाइन तोड़ डाली। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी विभाग पेयजल लाइन को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा है। पेयजल लाइन उखड़ने से गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हयात सिंह रावत, मंगत सिंह शाह, भरत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, पृथ्वी सिंह रावत व अशोक सिंह आदि मौजूद थे। उधर, अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल सिंह ने बताया कि अवर अभियंता को पेयजल लाइन मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र गांव की पेयजल लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed