{"_id":"5b2a8b6b4f1c1bae6e8b908c","slug":"61529514859-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदरियाखाल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदरियाखाल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से भड़के ग्रामीण
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर की ग्राम पंचायत लोकमणीपुर के गंदरियाखाल गांव में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन सत्ता की आड़ में कुछ दबंग सरकारी जमीन को अपना बताते हुए पक्का निर्माण कर रहे हैं।
बुधवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम और प्रभारी नायब तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर ग्रामीण सतेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह, जगदीपक, पूरन सिंह, राजेंद्र बिष्ट समेत कई ने हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि ग्राम पंचायत लोकमणीपुर सिगड्डी के ग्राम गंदरियाखाल में तेलीस्रोत से लगी हुई सरकारी भूमि पर भूमाफिया भवन निर्माण करवा रहा है, जिससे पूरे गांव में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से अवैध निर्माण को रोकने और जेसीबी से इसे हटाने की मांग की है।