{"_id":"5af5d1474f1c1bce408b4873","slug":"61526059335-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 11 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/कालागढ़। कोटद्वार तहसील के अंतर्गत कालागढ़ थाने की एक कालोनी में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पौड़ी जिला जज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष कालागढ़ विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे कालागढ़ की एक कालोनी में पांच वर्षीय मासूम पड़ोस में अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में गई थी। इस विवाह में पड़ोस में रहने वाला युवक भी पहुंचा था। आरोप है कि युवक बच्ची को अकेला देखकर किसी बहाने से पास के ही एक मकान के पीछे ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी युवक की पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।