{"_id":"5aa2be1e4f1c1bae758b47fb","slug":"61520614942-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने स्थापित किए विकास के नए आयाम: अंकिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने स्थापित किए विकास के नए आयाम: अंकिता
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। विश्व महिला दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार देर शाम लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) और नरेंद्र क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, सौंदर्य और नगर के विकास में अग्रणी रहने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नरेंद्र क्लब सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि छावनी परिषद की सीईओ अंकिता सिंह ने कहा कि महिलाओं में देश की तकदीर संवारने की क्षमता है। महिलाओं के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने महिलाओं से ईर्ष्यालु स्वभाव से दूर रहकर समाज हित में कार्य करने की अपील की। इस मौके पर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम गौरवान्वित कर रही अनुकृति गुसाईं ने कहा कि देश की बेटियों ने सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मोर्चों पर अपनी क्षमताओं के झंडे गाडे़ हैं। उन्होेंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला ने महिला अधिकार और शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर अनुकृति गुसाईं, राजनीति के क्षेत्र में अग्रणी ज्योति रौतेला, नगर विकास मेें योगदान दे रही सीईओ कैंट अंकिता सिंह, शिक्षा की अलख जगा रही प्रधानाचार्य रामेश्वरी बढ़वाल, कान्वेट स्कूल की प्रधानाचार्य सीसी राय, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नर्बदा गुसाईं ने किया। इस मौके पर आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, लोसा के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी, नरेंद्र क्लब के अध्यक्ष विजय ढौंडियाल वस स्वर संगठन की अध्यक्ष उषा नैथानी ने विचार रखे।
-फोटो