फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यात्रियों की सुविधाओं के लिए सड़क किनारे लगेंगे साइनेज बोर्ड

यात्रियों की सुविधाओं के लिए सड़क किनारे लगेंगे साइनेज बोर्ड

Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधाओं के लिए सड़क किनारे लगेंगे साइनेज बोर्ड
कोटद्वार। उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने यातायात को दुरुस्त बनाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय मार्ग और राज्य मार्ग के किनारे दुुर्घटनाओं को न्योता देने वाले होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कोटद्वार के कौड़िया चेकपोस्ट और लालबत्ती चौक के बीच में साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार तहसील परिसर में एसडीएम राकेश तिवारी ने कोटद्वार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात का दुरुस्त बनाने के लिए सड़क सुरक्षा अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कोटद्वार शहर में दोपहिया वाहनों के पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं पहनने पर चालान करने के आदेश दिए। साथ ही स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, सड़कों पर पैरापिट और कैश बैरियर व सूचना संकेत बोर्ड लगाने व शहर में सड़क नियमों के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी अधिकारियों से अपील की।
विज्ञापन

बैठक में पीडब्लूडी के सहायक अभियंता सुधीर नैथानी, आशुतोष पंवार, अशोक ध्यानी, रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदीप सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, सतेंद्र सिंह रावत, अजय नौडियाल, प्रदीप सिंह रौथाण व महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed