{"_id":"5a8c5a644f1c1b2d068b7b8b","slug":"61519147620-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीसी हैलीपैड प्रकरण पर सैन्य अधिकारी के रवैये की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीसी हैलीपैड प्रकरण पर सैन्य अधिकारी के रवैये की निंदा
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। देहरादून में जीटीसी हेलीपैड में सेना के एक अधिकारी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ किए गए रवैये की निंदा की है। कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं ने इस घटना को राज्य की जनता का अपमान बताया। उन्होंने रक्षा मंत्री से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
भाजपा के जयहरीखाल मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में सेना और सिविल के बीच संबंधों में कटुता आई है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सेना का सम्मान करते हैं। सेना को भी राज्य के प्रथम व्यक्ति और अहम जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए। जीटीसी देहरादून घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में सेना और सिविल जनता एक दूसरे के पूरक हैं। उनके बीच समन्वय की भावना के होने से लोकतंत्र को मजबूती मिल सकेगी। जिस तरह से सेना के एक अधिकारी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के हैलीकाप्टर को उत्तरकाशी से लौटते वक्त लैंडिंग करने पर बाधाएं डालीं और उत्तरकाशी जाते हुए हेलीपैड को जाने वाले रास्ते पर अपनी कार खड़ी करके व्यवधान डाला वह अनुचित था। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूर्यदेव शाह, किरण बौंठियाल व जयहरीखाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।