फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गढ़वाल रेजीमेंट के समर्थन में आए पूर्व सैनिक

गढ़वाल रेजीमेंट के समर्थन में आए पूर्व सैनिक

Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल रेजीमेंट के समर्थन में आए पूर्व सैनिक
कोटद्वार। गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड क्रांति दल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक आयोजित की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं करती है तो सात फरवरी को तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश भर में आंदोलन किए जाएंगे।
विज्ञापन

दुर्गापुरी में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह रावत ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर अपना खून बहा रहे हैं। सैनिकों की सजगता से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने पत्थरबाजों को मारने वाले सैनिकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे देश के सैनिकों का मनोबल तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान के लिए उक्रांद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। बैठक के बाद पूर्व सैनिकों ने रतनपुर, कुमनीचौड़, लालपानी क्षेत्र में जनसंपर्क किया और सात फरवरी को आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान पुष्कर सिंह, सर्वेंद्र काला, जय प्रकाश डंगवाल, पवन कोटनाला, ग्राम प्रधान विजय राम आर्य, बचन सिंह रावत, जगमोहन रावत, गणेश सिंह पुंडीर, दीपक रावत और सुधीर चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed