{"_id":"5a71f6b64f1c1b8b268b7944","slug":"61517418166-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजरों के व्यापारियों और राजस्व कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजरों के व्यापारियों और राजस्व कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरों। राजस्व विभाग और बैजरों बाजार समिति की ओर से स्वच्छ गंगा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इसमें राजस्व कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बैजरों बाजारी क्षेत्र और नदी से कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। उन्होंने नदी की स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
बुधवार केे बाजार समिति के अध्यक्ष विनोद रावत के नेतृत्व में लोग बैजरों बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने बैजरों बाजारी क्षेत्र और पूर्वी नयार नदी के तट से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। साथ ही नदी जाने के रास्ते में उगी झाड़ियों का कटान किया और उसका निस्तारण किया। उन्होंने लोगों से कूड़े को कूड़ादान में डालने और क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की। सफाई अभियान में बाजार समिति के अध्यक्ष विनोद रावत, पूर्ण सिंह नेगी, प्रमोद बिष्ट, नागेंद्र, राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल खान, दर्शन रावत, संजय सिह, बलवंत गुसाईं व संपूर्ण नेगी आदि मौजूद थे।
-फोटो