{"_id":"5a6f53034f1c1b4d588b57a8","slug":"61517245187-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर रही प्रदेश सरकार
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार को जिला बनाने, कंडी मार्ग का डामरीकरण करने, कोटद्वार में मेडिकल कालेज बनाने, कण्वाश्रम का सुंदरीकरण कर राष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा करके प्रदेश सरकार ने जनता से वोट तो मांगे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।
सोमवार को ग्राम मगनपुर कोटद्वार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में नेगी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी प्रदेश में मूल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने कहा था कि प्रदेश में प्रतिवर्ष नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के एक साल बाद भी अब तक प्रदेश में अनेक विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की कोशिश भी नहीं की गई। कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का वादा करने वाली सरकार उनको उनकी फसल का न्यूनतम मूल्य तक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा न करके प्रदेश सरकार ग्रामीणों पर कोटद्वार-भाबर के 73 गांवों को नगर निगम में मिलानेे का तुगलकी फरमान थोप रही है। इससे जनता में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। बैठक में चंद्रमोहन बड़थ्वाल, देवेंद्र सिंह, उमेश नौटियाल, केशर सिंह नेगी, हरिप्रसाद विंजोला, वचन सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन पार्टी के जिला संयोजक ज्ञान सिंह नेगी ने किया।