फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यातायात पुलिस ने शुरू की जूनियर ट्रैफिक फोर्स के गठन की कवायद

यातायात पुलिस ने शुरू की जूनियर ट्रैफिक फोर्स के गठन की कवायद

Wed, 17 Jan 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने शुरू की जूनियर ट्रैफिक फोर्स के गठन की कवायद
कोटद्वार। यातायात पुलिस कोटद्वार ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स के गठन की कवायद शुरू कर दी है। पहले दिन यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल ने लालबत्ती चौराहे पर स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा कई वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि जूनियर ट्रैफिक फोर्स के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूली बच्चे अपने साथियों और आसपास के लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे। इससे यातायात नियमों के प्रति हर व्यक्ति जागरूक होगा। बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए तीन वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए न्यायालय में भेजे जाएंगे। इसके अलावा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वाले, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, ओवरलोडिंग और नो एंट्री के दौरान शहर के अंदर आए वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed