{"_id":"5a54f4dd4f1c1b1f168b7d5a","slug":"61515517149-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षा और उज्जवल रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षा और उज्जवल रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। एमकेवीएन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन उत्कृष्ट कार्यों के लिए आकांक्षा और उज्जवल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया।
मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मावाकोट में आयोजित शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। शिविर में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी सूरज सिंह रमोला ने बताया कि स्वयंसेवियों द्वारा इन सात दिनों में कण्वाश्रम, जगदेवबाबा मंदिर, मावाकोट, नंदपुर, धमंडपुर व दुर्गापुरी आदि क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, विद्यालय के प्रशासक विपिन जदली, विपिन रावत, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, गोपाल बिष्ट, सौरभ राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, जीआईसी बल्ली में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। शिविर में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी लक्ष्मी, मेहरबान सिंह चुन गए और अंजनी बेबनी को सांस्कृतिक क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए चुना गया।
शिविर में मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षा संघ के जिला महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मुकेश रावत, गोविंद सिंह खत्री, रतन सिंह बिष्ट, अजय रावत व शिल्पी नेगी आदि मौजूद रहे।
-फोटो