फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भुगतान नहीं होने पर गरजे जल निगम जल संस्थान के फील्ड कर्मी

भुगतान नहीं होने पर गरजे जल निगम जल संस्थान के फील्ड कर्मी

Mon, 08 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
भुगतान नहीं होने पर गरजे जल निगम जल संस्थान के फील्ड कर्मी
कोटद्वार। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन से जुड़े फील्ड कर्मचारियों ने बोनस भुगतान समेत अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को यूनियन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में फील्ड कर्मचारी देवी रोड शिब्बूनगर स्थित पेयजल निगम यांत्रिक शाखा कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विभाग पर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने विभाग से सातवें वेतनमान के निर्धारण में अन्य शाखाओं की तरह वेतन दिए जाने, वर्ष 12-13 के एसीपी के एरियर, वर्दी और बोनस का भुगतान किए जाने व फील्ड कर्मियों को वाहन भत्ता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष जीपी भट्ट, पूर्व मंडलीय सचिव सुभाष चंद्र जोशी, सचिव विनोद ध्यानी, श्रीराम यादव, नागेंद्र सिंह, केसी बलूनी, कल्पना देवी, सीताराम, सम्मन सिंह बिष्ट व सुभाष चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed