{"_id":"5a4281e94f1c1baa268b6028","slug":"61514308073-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में आर्य इंटर कालेज और पौड़ी फैडरेशन जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में आर्य इंटर कालेज और पौड़ी फैडरेशन जीता
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी की ओर से भरत महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से आर्य कन्या इंटर कालेज और बालक वर्ग में पौड़ी फेडरेशन ने जीत हासिल की। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में गणेश सिंह नेगी को भरत भूमि गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
एमकेवीएन में आयोजित तीसरे दिन के भरत महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरोजनी कैंतुरा, मान सिंह रावत व एसपी उनियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शोभा रावत को चक्रवर्ती भरत सम्मान से सम्मानित किया गया। जीआईसी कालौ में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी राकेश सिंह और मोनिका को चुना गया। जूनियर एथलीट अंकिता ध्यानी को सम्मानित किया गया। सामूहिक नृत्य में एमकेवीएन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल बालक वर्ग में एमकेवीएन कण्वाघाटी ने जीत हासिल की। क्विज प्रतियोगिता में राहुल गौड़ और स्वाति ध्यानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में नमन, जूनियर वर्ग में खुशी राणा व सीनियर वर्ग में याशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में रिया दक्ष, जूनियर वर्ग में जाह्नवी व सीनियर वर्ग में आकांक्षा जखमोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में दीपाशिखा बिष्ट, एकल नृत्य प्री-प्राइमरी में वैष्णवी केष्टवाल, प्राइमरी वर्ग में आयुशी, जूनियर वर्ग में तृप्ति, सीनियर वर्ग में साक्षी अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सुनीता देवी, डा. आरपी ध्यानी, डा. विश्वपाल जयंत, प्रकाश चंद्र कोठारी, कै. दिगंबर बलूनी, मयंक प्रकाश कोठारी, विपिन जदली, सिंधु कोठारी, सोनम पंत कोठारी, आरती कंडवाल, सुरेश असवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो