फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   धूमधाम से निकली श्री सिद्धबली बाबा की झांकी

धूमधाम से निकली श्री सिद्धबली बाबा की झांकी

Fri, 01 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली श्री सिद्धबली बाबा की झांकी
कोटद्वार। श्रीसिद्धबली बाबा महोत्सव के पहले दिन बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ श्री सिद्धबली बाबा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बाबा की झांकी के दर्शनकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिद्धबली बाबा की शोभायात्रा का मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी और मेला अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने संयुक्त रूप से गिवईंस्रोत पुल के पास शुभारंभ किया। झांकी में मेरठ की मां तुझे सलाम की झांकी, काली-दुर्गा, रासलीला की झांकी, रुड़की की श्री गणेश, सती-दक्ष प्रजापति, शिव शंकर स्नान की झांकी, बिजनौर से फाइवर दुर्गा, राधाकृष्ण का नृत्य, मुरादाबाद की श्रीराम-रावण युद्ध और हनुमान प्रकटीकरण, नजीबाबाद की लक्ष्मण परशुराम संवाद, गदर और छोटा हनुमान की झांकी को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा, क्षेत्र के कई महिला मंगल दलों ने नंदादेवी राजजात, पर्यावरण संरक्षण, गढ़वाल की लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित झांकी निकाली। भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने झांकी निकालकर लोगों को योग से निरोग रहने की अपील की।
विज्ञापन

शोभायात्रा सिद्धबली बाबा मंदिर के मुख्य द्वार से होते हुए बदरीनाथ रोड, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड होते हुए गोविंदनगर गुरुद्वारे में संपन्न हुई। शहर की सड़कों पर दुबई के व्यवसायी चांद मौला बख्स के सहयोग से मुस्लिम समुदाय, बालाजी मंदिर समिति और अन्य संस्थाओं ने स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद आदि की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी को देखने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महोत्सव के पहले दिन निकलने वाली झांकियों को देखने के लिए लोग तीन बजे से ही सड़कों पर जमा होने शुरू हो गए थे। शाम तक सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने में पसीना बहाना पड़ा। सिद्धबली मार्ग, बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक और नजीबाबाद रोड पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने देर शाम तक श्री सिद्धबली बाबा की झांकी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

.
गढ़वाल राइफल्स के आर्मी बैंड ने मचाई धूम
श्री सिद्धबली बाबा की झांकी का स्वागत करने के लिए गढ़वाल राइफल्स ने भी अपना सहयोग दिया। झंडाचौक पर बैंडमास्टर सूबेदार दयाराम जोशी के नेतृत्व में 23 बैंड सदस्यों की टीम ने गढ़वाली और फिल्मी गीतों की धुन से झांकी का स्वागत किया। आर्मी बैंड ने बेडू पाको बारामासा.., हे दिदी हे भुुली हे व्वारी.., कालूं डांडा.., ताछुमा ताछुमा.. आदि गीतों की धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड की धुन सुनने के लिए झंडाचौक पर भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के लिए झंडाचौक को लड़ियों और डिजिटल लाइटों से सजाया गया था।

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed