{"_id":"5a1d97294f1c1bc8678be783","slug":"61511888681-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ और 100 मी. में रिया ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ और 100 मी. में रिया ने बाजी मारी
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्कूल बैंड पार्टी की धुन पर विभिन्न सदनों की मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एमकेवीएन स्कूल की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुरू हो गई। बतौर मुख्य अतिथि अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एसपी उनियाल ने परेड की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विद्यालय प्रांगण खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में 200 मीटर बालक प्राइमरी वर्ग में सिद्धार्थ ने प्रथम, शौर्य ने द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में रिया ने पहला, शिवांगी ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सम्राट भरत और मां शकुंतला सदन विजयी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, उप निदेशिका सोनम पंत कोठारी, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल, कोच विपिन रावत, कोच सूरज रमोला आदि मौजूद थे।