फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ट्रंचिंग ग्राउंड से उठते जहरीले धुएं पर नगर पालिका लाचार

ट्रंचिंग ग्राउंड से उठते जहरीले धुएं पर नगर पालिका लाचार

Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड से उठते जहरीले धुएं पर नगर पालिका लाचार
कोटद्वार। नगर पालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड से लगातार निकलने वाला जहरीला धुआं सनेह क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जहरीले धुएं से ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने लगी है, लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका कूड़े से निकलने वाले धुएं को रोक पाने में लाचार बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों में खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

20 नवंबर को खोह नदी के किनारे बने नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लग गई थी। पांच दिन के बाद नगर पालिका को आग बुझाने की सुध आई और उसने एक दिन फायर ब्रिगेड को बुलाकर कूड़े के ऊपर से लगी आग को बुझाकर अपने कर्तव्यों को पूरा कर दिया। उसके बाद ट्रंचिंग ग्राउंड की ओर नहीं देखा। आलम यह है कि तब से लगातार कूड़े से धुआं निकल रहा है। जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो रखा है। ग्राम प्रधान रतनपुर जगमोहन सिंह रावत, समाजसेवी महानंद ध्यानी, एमपीएस रावत ने नगर पालिका पर एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले नौ दिनों से ट्रंचिंग ग्राउंड जल रहा है, लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं है। जहरीले धुएं से लोगों को गले में खरास, आंखों में जलन और बुजुर्गों को स्वांस संबंधी बीमारी होने लगी हैं। कई बार नगर पालिका को शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता बीपी भट्ट ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed