फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज कोटद्वार में, कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज कोटद्वार में, कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज कोटद्वार में, कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में
कोटद्वार/पौड़ी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को कोटद्वार में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे और स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार कोटद्वार आ रहे हैं। सीएम के दौरे से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोग वर्षों से कोटद्वार को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों की तैनाती को लेकर लोगों को सीएम से अपेक्षा है।
मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव हेमचंद्र भट्ट की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 08.45 पर बीईएल हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से 9 बजे कार से वह मॉडल मांटेसरी स्कूल में 11 बजे तक जनता दरबार में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद 11.10.से 12 बजे तक सीएम भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जिला व पुलिस प्रशासन को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मॉडल मांटेसरी में आयोजित होने वाले जनता दरबार कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जिला पंचायत पौड़ी के उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, प्रदेश मंत्री भाजपा राजेंद्र अण्थ्वाल, लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed