{"_id":"599b13044f1c1bde6e8b462e","slug":"61503335172-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप के छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप के छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बीएससी के तीसरे सेमेस्टर में छात्र-छात्राओं के गणित विषय में नंबर कम आने पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला का घेराव किया।
एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरभ नौडियाल ने बताया कि बीएससी तृतीय सेमेस्टर में श्रेया रावत, प्रियंका रावत, निधि बिष्ट और सृष्टि रावत आदि छात्र-छात्राओं को गणित विषय में 70 में से मात्र 7 अंक ही मिले हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने में परेशानी आ रही है। गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा जो नंबर छात्र-छात्राओं को दिए गए हैं, वे औचित्यहीन हैं। नौडियाल ने विश्वविद्यालय पर परीक्षाफल में छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डीएस नेगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिन छात्र-छात्राओं के गणित विषय में नंबर कम आए है, वे अपनी समस्या लिखित में दे सकते हैं। इसे गढ़वाल विश्वविद्यालय भेज दिया जाएगा। घेराव में अनुज जखवाल, कार्तिक बलूनी, अमित, अभाविप के जिला संयोजक शांतनु थपलियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष रौथाण आदि मौजूद थे।