फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   काशवाणी नजीबाबाद से ‘‘ग्राम जगत’’ कार्यक्रम हटाने के निर्णय का विरोध शुरू

काशवाणी नजीबाबाद से ‘‘ग्राम जगत’’ कार्यक्रम हटाने के निर्णय का विरोध शुरू

Wed, 02 Aug 2017 09:38 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
काशवाणी नजीबाबाद से ‘‘ग्राम जगत’’ कार्यक्रम हटाने के निर्णय का विरोध शुरू
कोटद्वार। उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा ने शिब्बूनगर में आयोजित बैठक में आकाशवाणी नजीबाबाद से ‘‘ग्राम जगत’’ कार्यक्रम को हटाने के निर्णय का विरोध किया है। जन मोर्चा ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय की घोर निंदा की है। मोर्चा ने पौड़ी, देहरादून और अल्मोड़ा में भी आकाशवाणी का 200 किलोवाट क्षमता का प्रबंध किए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है।
विज्ञापन

मोर्चा के अध्यक्ष डा. शक्तनिशैल कपरवाण ने केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आकाशवाणी नजीबाबाद से ‘‘ग्राम जगत’’ कार्यक्रम को हटाने के निर णय का अर्थ है कि भाजपा उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंस्कृति और लोक गीतों का विरोध करना है। लोकभाषाएं, लोक संस्कृतियां और लोकगीत उत्तराखंड वासियों की पहचान, सभ्यता और जीवन भी है। जिसे समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि लोकभाषाएं, लोक संस्कृतियां और लोकगीतों को बचाने के लिए आवश्यकता पड़ी तो जनांदोलन भी किया जाएगा। कहा कि डा. कपरवाण ने कहा कि पौड़ी-देहरादून से मात्र 10 किलोवाट क्षमता के केंद्र है और इनकी रेंज बहुत ही कम है। जबकि नजीबाबाद आकाशवाणी 200 किलोवाट क्षमता का केंद्र है और उत्तराखंड में भी सुनाई देता है। डा. कपरवाण ने पौड़ी, देहरादून और अल्मोड़ा में भी आकाशवाणी का 200 किलोवाट क्षमता का प्रबंध किए जाने की मां ग केंद्र सरकार से की है। इस मौके पर प्रवेश चंद नवानी, प्रवेंद्र रावत, रामचंद्र जुयाल, विजय ध्यानी, सुरेंद्र आर्य, कोमल सजवाण, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, मुकेश देवरानी, पुष्कर रावत, विजय कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed