फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति जल्द: हरक

कोटद्वार अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति जल्द: हरक

Tue, 18 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति जल्द: हरक

विज्ञापन

कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार से तीन महत्वपूर्ण डाक्टरों का तबादला होने से जहां क्षेत्रवासियों में आक्रोश बना हुआ है, वहीं इस बीच सीएमएस का भी ट्रांसफर आदेश पहुंचने से लोग भड़के हुए हैं। जनाक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश और स्वास्थ्य महानिदेशक आरएस रावत से बात कर कोटद्वार अस्पताल में जल्द डाक्टरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कोटद्वार से ट्रांसफर डाक्टरों के बदले दो दिन के भीतर डाक्टरों की तैनाती करने को कहा।
कोटद्वार अस्पताल में डाक्टरों की कमी से लचर हुई स्वास्थ्य सुविधाओं को भाजपा और उसके घटक संगठनों की ओर से गंभीरता से लिया जा रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी इस मसले पर क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। कहा कि कोटद्वार का अस्पताल पौड़ी जिले के सत्तर फीसदी से अधिक गांवों का रेफरल अस्पताल है। हर रोज यहां से सैकड़ों मरीज डाक्टर न होने के कारण बैरंग लौट रहे हैं। कांग्रेस इस मामले को भाजपा सरकार की नाकामी के रुप में प्रचारित कर रही है।
विज्ञापन

वन मंत्री के निजी प्रेस सचिव चन्द्रमोहन जदली ने बताया कि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने डाक्टरों की कमी, सीएमएस के तबादले को गंभीरता से लिया है। बताया कि शासनस्तर पर हुई वार्ता के बाद दो दिन के अंदर ट्रांसफर हुए डाक्टरों के बदले डाक्टर नियुक्त करने का भरोसा दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि सीएमएस का तबादला न हो। कहा कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed