फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कांग्रेस ने शहीदों को दी सलामी, चलाया हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस ने शहीदों को दी सलामी, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 18 Feb 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने शहीदों को दी सलामी, चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
कोटद्वार। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को झंडाचौक और कुंभीचौड़ में विभिन्न संगठनों के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। एकेश्वर ब्लॉक के नौगांवखाल बाजार में व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
रविवार को सनेह पट्टी के रतनपुर, कुंभीचौड़, लालपानी वार्डो की विभिन्न कीर्तन मंडलियों की महिलाएं और सनेह संघर्ष समिति के पदाधिकारी कुंभीचौड़ तिराहे में एकत्र हुए, यहां से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर अंजू पुंडीर, महानंद ध्यानी, सुल्तान सिंह रावत, यशोदा थपलियाल, गुड्डी ध्यानी, कौशल्या रावत, जयेश्वरी पुंडीर, सीता नेगी, रजनी खंतवाल, सुनीता चौहान, आशा पुंडीर, आरती पांथरी सहित बड़ी संख्या में कीर्तन मंडलियों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। दूसरी ओर, वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने झंडाचौक में नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लॉक के नौगांवखाल कस्बे में व्यापार मंडल ने वीर सैनिको को श्रद्धांजलि दी । नौगांवखाल बाजार से चौबट्टाखाल तहसील तक रैली निकाली गई और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस मौके पर ललित मोहन पांथरी, मुकेश चंद्र पांथरी, योगेश पांथरी, विकास पांथरी, दीपक पांथरी, हरीश बडोला, राकेश पांथरी, नवीन बिजल्वाण, मिक्की सजवाण, मनमोहन घिल्डियाल, नीरज पांथरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्तां तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने देहरादून निवासी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट सहित सीआरपीएफ के 40 शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन रखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, सेवादल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, शकुंतला चौहान, नीलम रावत, सौरभ पांडे, राकेश बिष्ट, वीरेंद्रपाल सिंह बिष्ट, तेजपाल पटवाल, वीरेंद्र रावत, देवेंद्र भट्ट, अरविंद चौधरी, प्रकाश सिंह, कमलेश नेगी आदि मौजूद थे।
राजकीय शिक्षक संघ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। राजकीय शिक्षक संघ के जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में शिक्षक राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में एकत्र हुए उन्होंने विद्यालय से झंडाचौक तक पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय नारों के साथ कैंडल मार्च किया। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ सख्ता कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर शिक्षक राजेंद्र भंडारी, अब्बल सिंह रावत, आशीष खरक्वाल, डबल सिंह, रतन सिंह बिष्ट, धीरेंद्र रावत, राकेश मोहन ध्यानी, मुकेश रावत, प्यारेलाल बडोला, मनमोहन रौतेला, बिनोद बिष्ट, रतन सिंह रावत, वागांबर रावत, बरदान बुडाकोटी, सुमनलता रावत, अनीता बिष्ट, कुमकुम चौहान, अनीता अग्रवाल, मंजू कपरवाण, ममता भंडारी, धर्मपाल रावत, विजेंद्र तोमर, जितेंद्र ध्यानी, पंकज कुमार, मनीष रावत आदि मौजूद थे।
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के सभी छात्र संगठनों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तिरंगा यात्रा निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आर्यन ग्रुप, एनएसयूआई छात्र संगठनों से जुड़े छात्र महाविद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से शहीदों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महाविद्यालय परिसर से निकटवर्ती क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालते हुए देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया। शुभम रावत, वरुण ईष्टवाल, योगेश तिवारी, हिमांशु, शिवांगी, आशीष, सिमरन, गौरव जोशी, अभिषेक, अजय आदि मौजूद थे।
कोटद्वार से सटे बिजनौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ जुलस निकाला और प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान का पुतला फूंका।
भाजपा बिजनौर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कौड़िया बिजनौर के ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय में एकत्र हुए। पाकिस्तान के पुतले के साथ नारे लिखी हुई तख्ती हाथ में लेते हुए बीईएल रोड सुखरो पुल तक जुलूस निकाला। उन्होंने बीईएल रोड पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कमल सैनी, महावीर सिंह राणा, वलराज सिंह, नंदलाल धनगर, भूपाल सिंह नेगी, फतेह सिंह रावत, मदन सिंह नेेगी, रविंद्र सिंह, उदय सिंह, मदन सिंह राणा, ओम प्रकाश रावत, मनवर सिंह नेेगी, भारत सिंह, विजेता देवी, अनीता देवी, प्रियंका देवी, सतेश्वरी देवी, ममता देवी, राखी देवी आदि मौजूद थे।


सिंपेक्स कर्मियों ने शहीदों के परिजनों के लिए दान किए दो लाख रुपये
कोटद्वार। सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में स्थापित दवाई की कंपनी सिंपेक्स फार्मा के कर्मचारियों ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए शहीदों के परिजनों के लिए एक दिन का वेतन दिया है। कंपनी के एचआर प्रबंधक सुदेश शर्मा ने बताया कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने दो लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed