फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बेस अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर ठप, भगवान भरोसे मरीज.

बेस अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर ठप, भगवान भरोसे मरीज.

Sun, 09 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर ठप, भगवान भरोसे मरीज.
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में अब अगले दस दिन तक किसी प्रकार के ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। अस्पताल में तैनात एकमात्र निश्चेतक डाक्टर के अवकाश पर चले जाने के कारण अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर ठप हो गया है। ऑपरेशन के मरीजों और दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पौड़ी जिले की करीब 80 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देता है। यहां दुर्घटना होने पर अधिकतर घायलों को कोटद्वार अस्पताल में लाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मार्च 2018 में कोटद्वार के संयुक्त चिकित्सालय को 300 बेड का बनाते हुए इसे बेस अस्पताल का दर्जा दे दिया गया था। विभाग द्वारा यहां एमआरआई, सिटी स्कैन, लिथोट्रिप्सी, अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे की सुविधाएं जुटाते हुए अन्य रोगों के डाक्टरों की भी तैनाती की गई। इसके कारण ऑपरेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई। अस्पताल में वर्षों से एक निश्चेतक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल में तैनात एक मात्र निश्चेतक डा. एसडी आर्य दस दिन के अवकाश पर चले गए हैं। इसके कारण अस्पताल के नेत्र, हड्डी, गायनी, जनरल सर्जरी, मेजर सर्जरी और दुर्घटना में घायल लोगों के आपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। डाक्टरों को मजबूरी में उनको हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कई बार अस्पताल में एक अन्य निश्चेतक की डिमांड की जा चुकी है, लेकिन दूसरा निश्चेतक नहीं भेजा जा रहा है। एक मात्र निश्चेतक डा. एसडी आर्य अवकाश पर चले जाने के कारण ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। डाक्टर के 18 दिसंबर को आने के बाद ऑपरेशन होंगे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed