{"_id":"5bba3c4b867a55686b4c17a9","slug":"51538931787-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने झंडीचौड़ स्थित रामलीला मैदान में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए महंगाई कम करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
रविवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडीचौड़ उत्तरी स्थित संगम चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए झंडीचौड़ रामलीला मैदान तक रैली निकाली। केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने केंद्र सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने पर महंगाई कम करने, बढ़े हुए पेट्रोल, डीजल के दाम घटाने व घरेलू गैस के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने का भरोसा देश की महिलाओं को दिया था। इसके बावजूद पिछले साढ़े चार सालों से पेट्रोल, डीजल तथा घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ते पेट्रो पदार्थों पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस मौके पर पूर्व प्रधान सुषमा देवी, पूजा देवी, गीता सिंह, चंपा देवी, रेखा देवी, मंगत राम, विपिन, अंकित, भूपेंद्र सिंह, कमला, सुशीला, हर्षिता रावत, सुधा असवाल, सुनीता बिष्ट, प्रीति सिंह, चंद्रमोहन सिंह रावत, हरेंद्र पुंडीर, प्रदीप नेगी व मनोज बिष्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो