फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गुंडों से गुंडई से निपटें, भले लोगों के साथ हो अच्छा व्यवहार

गुंडों से गुंडई से निपटें, भले लोगों के साथ हो अच्छा व्यवहार

Thu, 16 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
गुंडों से गुंडई से निपटें, भले लोगों के साथ हो अच्छा व्यवहार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि क्या वजह है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने गुंडों के साथ गुंडा बनकर और भले लोगों के साथ भला व्यवहार करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचे एसएसपी जगतराम जोशी ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना लाइसेंस के होटलों में शराब पिलाने वाले होटल स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऐसे होटलों को सीज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को माह में एक बार सीनियर सिटीजन से मिलकर उनका हालचाल पूछने और उनके समस्याओं के निस्तारण को कहा। इस मौके पर एसएसपी डा. हरीश चंद्र वर्मा, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, उप निरीक्षक विनोद कुमार, सतेंद्र भाटी, विवेक राठी व अशोक सिरस्वाल सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशे पर अंकुश के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
कोटद्वार में पत्रकारवार्ता में बोले एसएसपी जेआर जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने कहा कि नशा रोकने के लिए केवल पुलिस के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना जरूरी है। तभी अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि स्मैक सहित नशे के धंधे पर अंकुश लगाने और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने के मामले में कोटद्वार पुलिस पूर्व में व्यापक अभियान चला चुकी है। पुलिस की ओर से इस मामले में स्कूल कालेजों और बस्तियों में लोगों को जागरूक किया गया, लेकिन महज पुलिस के प्रयासों से ही नशे पर अंकुुश लग पाना संभव नहीं है। इसके लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी ओर से इस मामले में अधिकतम प्रयास कर चुकी है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed