फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार को जिला बनाना प्राथमिकताओं में शामिल: डा. हरक सिंह

कोटद्वार को जिला बनाना प्राथमिकताओं में शामिल: डा. हरक सिंह

Mon, 16 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार को जिला बनाना प्राथमिकताओं में शामिल: डा. हरक सिंह
कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वार की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोटद्वार को जिला बनाना उनकी प्राथमिकताओं में है। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने विधिक सेवाओं में गरीब असहायों की मदद करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को बदरीनाथ रोड स्थित नगर निगम प्रेक्षागृृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, सचिव मुकेश कबटियाल, उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह भारती, सह सचिव इंद्रेश भाटिया और कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन कई वर्षों से कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन आश्वासन के बाद भी कोटद्वार को जिला नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार पौड़ी जिले की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है, लेकिन यहां से एक भी सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) को नामित नहीं किया गया है, जबकि कोटद्वार में तीन एपीओ की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोटद्वार को जिला बनाया जाएगा। शहर के सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अधिवक्ताओं को टीन शेड से निजात दिलाने के लिए बन रहे बार चेंबर में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, जसवीर सिंह राणा, बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी, पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता धनीश पोखरियाल, कुलदीप अग्रवाल, राजकुमार ईस्टवाल, धर्मदीप अग्रवाल, नरेंद्र सिंह गुसाईं, शरतचंद गुप्ता व कुंवर सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed