फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ड़क चौड़ीकरण के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न

ड़क चौड़ीकरण के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न

Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
ड़क चौड़ीकरण के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न
कोटद्वार। व्यापार मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान करने की मांग की। व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करने और शहर में गंदे नालों की सफाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में व्यापारी और कांग्रेस नेताओं ने उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी से मुलाकात की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महासचिव लाजपतराय भाटिया, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने वर्तमान में शहर में मोटर मार्गों को चौड़ीकरण होने से हो रही परेशानियों का समाधान करने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का नाजायज उत्पीड़न न किया जाए। सभी व्यापारियों के साथ एक समान व्यवहार किया जाए। नगर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त करने और गंदे नालों की सफाई करवाने की मांग की गई। उपजिलाधिकारी ने व्यापार मंडल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह चौहान, सूरज प्रसाद कांति, दर्शन सिंह रावत, वीडी नवानी, हेमचंद्र पंवार व बृजपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed