{"_id":"5a9ecd684f1c1bbb218b670f","slug":"51520356712-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम साहब नदियों में रात दिन अवैध खनन पर चुप क्यों है प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम साहब नदियों में रात दिन अवैध खनन पर चुप क्यों है प्रशासन
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। तहसील दिवस पर मंगलवार को विभिन्न विभागों से संबंधित 51 समस्याएं पहुंचीं। इस मौके पर एसडीएम राकेश तिवारी ने सात समस्याओं का निस्तारण किया। सबसे अधिक समस्याएं राजस्व विभाग से संबंधित पहुंचीं, जिसमें लोगों ने कोटद्वार की नदियों में अवैध खनन का मामला उठाया। एसडीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों परमानंद जोशी, महेश चौधरी, कुंवर सिंह रावत व सूरज प्रसाद कांती ने कोटद्वार के सुखरौ, मालन और खोह नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार की सभी नदियों में मशीनों द्वारा रात-दिन अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। नदियों में 17 फीट तक के गड्ढे कर दिए गए हैं, लेकिन प्रशासन इस पर मौन साधे हुए है। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।
संयुक्त समाज सनेह पट्टी के अध्यक्ष रतन सिंह नेगी ने सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ में खेतों और बगीचों में झूल रहे बिजली के तारों को अन्यत्र हटाने का मामला उठाया। उत्तराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय ध्यानी ने मालन सुखरौ और खोह नदी में पट्टा धारकों द्वारा मानकों का खुला उल्लंघन किए जाने, दाईं खोह नहर में चेंबर बनाने, बालासौड़ रतनपुर संपर्क मार्ग पर नालियों की सफाई और झाड़ी काटने, सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, देवी रोड पर 1960 के नक्शे के मुताबिक अतिक्रमण हटाते हुए सड़क का चौड़ीकरण कराने, बालासौड़ कौड़िया तिराहे से अतिक्रमण हटाने और नगर पंचायत भंग होने के बाद ग्रामीणों को हो रही परेशानी का मामला उठाया। सद्भावना एकता समिति सूर्य नगर ने गांवों में बनाई जा रही पुलिया की सुरक्षा दीवार उठाने की मांग की।
विज्ञापन
फोटो
तहसील दिवस पर दर्ज हुई तीन शिकायतें
यमकेश्वर। तहसील यमकेश्वर में तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद जखमोला की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लोगों ने तीन शिकायतें दर्ज कराई हैं।
तहसील दिवस पर पूर्व ग्राम प्रधान सरा गंगा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतनु बड़ोला ने गैस एजेंसी चाई दमराड़ा यमकेश्वर का कार्यालय और गोदाम को एक ही स्थान पर किए जाने के संबंध में और प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। तीसरी शिकायत ग्राम ठांगर निवासी ऊषा देवी ने उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन न मिलने के संबंध में दर्ज कराई है। तहसीलदार यमकेश्वर राजेंद्र प्रसाद जखमोला ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
.
जारी