{"_id":"5a8efcaa4f1c1b805a8bb3bd","slug":"51519320234-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य पाठ में पीयूष और सामान्य ज्ञान में भूपेंद्र रावत रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य पाठ में पीयूष और सामान्य ज्ञान में भूपेंद्र रावत रहे प्रथम
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ सप्ताह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। काव्य पाठ में पीयूष सुंद्रियाल और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भूपेंद्र रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित छात्रसंघ सप्ताह प्रतियोगिता के काव्य पाठ में पीयूष सुंद्रियाल ने प्रथम, रश्मि शर्मा ने द्वितीय और मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका डा. अरुणिमा मिश्रा, डा. रोशनी असवाल, डा. वंदना चौहान ने निभाई। बीएड विभाग में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भूपेंद्र रावत ने प्रथम, अरुण कुमार और नवीन रावत ने द्वितीय, भूपेंद्र सिंह और कमल किशोर ध्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. डीएम शर्मा, डा. बिहारीलाल यादव, डा. तनु मित्तल, डा. अजीत सिंह, एके मित्तल आदि मौजूद रहे।