{"_id":"5a8c59724f1c1b9b248b625d","slug":"51519147378-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विद्या मंदिर ने सात गोल से जीता हॉकी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विद्या मंदिर ने सात गोल से जीता हॉकी मैच
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। खेल विभाग की ओर से कोटद्वार में 14 वर्ष के बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर में जीआईसी कोटद्वार (बी) को 7-0 से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोद पंत और धीरेंद्र सिंह कंडारी ने संयुक्त रूप में किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जीआईसी कोटद्वार (ए) और सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के बीच खेला गया। इसमें जीआईसी कोटद्वार (ए) ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर और जीआईसी (बी) के बीच खेला गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर ने लगातार सात गोल करते हुए मैच जीत लिया। तीसरा मुकाबले में जीआईसी (ए) ने जीआईसी (बी) को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सुनील रावत, सतपाल असवाल, तेजेंद्र सिंह रावत व विनोद रावत आदि मौजूद रहे।