{"_id":"5a5649314f1c1bd1408b5b5c","slug":"51515604273-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में सेंटर स्कूल खोलने की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में सेंटर स्कूल खोलने की मांग ने पकड़ा जोर
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। 13वीं गढ़वाल गौरव सेनानी संस्था कोटद्वार की यहां हुई बैठक में कोटद्वार में सेंटर स्कूल खोलने की मांग की गई। कहा कि सेंटर स्कूल न होने के कारण सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ाना पड़ रहा है। इस मौके पर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई।
शिब्बूनगर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष जगमोहन सिंह गुसाईं, उपाध्यक्ष धर्म सिंह रावत, सचिव श्याम सिंह रौतेला, उपसचिव अमरपाल सिंह व कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सेंटर स्कूल खोलने की मांग की। सदस्य देवेंद्र सिंह, अनुसूया प्रसाद, मोहनलाल, सौकार सिंह ने तेज रफ्तार में दौड़ते बाइकर्स की समस्या बताई। कहा कि स्टंट बाइकर्स पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। हेलमेट की अनिवार्यता के बावजूद युवक और युवतियां इसका पालन नहीं का रहे हैं, जिससे आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है।