फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यमकेश्वर ब्लाक की 600 नाली उपजाऊ भूमि पड़ी बंजर

यमकेश्वर ब्लाक की 600 नाली उपजाऊ भूमि पड़ी बंजर

Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक की 600 नाली उपजाऊ भूमि पड़ी बंजर
यमकेश्वर। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते यमकेश्वर ब्लाक की करीब 600 नाली उपजाऊ भूमि बंजर हो गई है। खेतों पर उगी झाड़ियां विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1977-78 में सप्तरूद्रा नदी पर सीला नहर (सीला सप्लीमेंट्री सिंचाई नहर) का निर्माण किया गया था। इससे यमकेश्वर ब्लाक के माला, राजसेरा, ठांगर, पंचूर, ठिंगाबांज व मलेथा आदि ग्राम पंचायतों के किसानों की करीब 600 नाली खेती सिंचित होती थी। जिन खेतों में गेहूं और धान की फसल लहलहाती थी, उन पर सिंचाई नहीं होने से आज लेंटाना की झाड़ियां उगी हुई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण शांतनु बडोला, कांता प्रसाद, संतोष बडोला, सुभाष बड़ोला, सुरेश बडोला, रमेश बड़ोला, हेमंत बडोला, विनोद सिंह, दिनेश चंद्र व भारत सिंह ने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सिंचाई नहर के संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग से से बात की गई। छह जून को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पौड़ी के सामने भी ग्रामीणों ने सिंचाई नहर की शिकायत की। जिलाधिकारी पौड़ी ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नहर पर अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है। खेती चौपट होने के कारण लोग पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुबोध मैठाणी ने बताया कि सिंचाई नहर के निर्माण के लिए नाबार्ड व आपदा आदि में प्रोजेक्ट भेजे गए थे, लेकिन विभाग को कहीं से इसके लिए बजट नहीं मिल पाया था। अब जिला योजना के माध्यम से सिंचाई नहर के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। शीघ्र सिंचाई नहर पर कार्य शुरू किया जाएगा।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed