{"_id":"5a3e8c964f1c1b001c8ba8a3","slug":"51514048662-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संता क्लाज ने बच्चों को बांटे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संता क्लाज ने बच्चों को बांटे उपहार
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल कण्वघाटी और आदर्श विद्या निकेतन में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्रिसमस मनाया गया। इस अवसर पर सांता क्लॉज ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को उपहार बांटे।
शनिवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने क्रिसमस के गानों पर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने सभी बच्चों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दीपक गौड़, राकेश कंडारी, बृजमोहन रावत, सुभाष केष्टवाल, मंजू डबराल, अनामिका दीक्षित, आशा कुकरेती मौजूद थे। वहीं आदर्श विद्या निकेतन हल्दूखाता में नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज के परिधान पहनकर क्रिसमस मनाने पहुंचे। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें टॉफियां और उपहार दिए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा, अनुराधा शर्मा, वीरेंद्र देवरानी, दीपा ध्यानी और आशा भट्ट आदि मौजूद रहे।